Follow Us:

‘सांसद ने की बिलासपुर-ऊना की अनदेखी, अब जनता को कर रहे गुमराह’

सुनील |

सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र का मोर्चा संभाला। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने कार्यकाल में बिलासपुर और ऊना की अनदेखी की है। फोरलेन और सुरंगों का निर्माण कार्य गत 2 सालों से ठप पड़ा है। इसके बावजूद भी सांसद विकास कार्यों को श्रेय लेने का प्रयास कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि बिलासपुर में जितने भी विकास कार्य हुए है, वह सभी कार्य मेरे मंत्री रहते हुए हैं। गत 1 साल से नैना देवी के विधायक रहते हुए काफी विकास किया है, विधायक निधि का पैसा जनता के विकास कार्यों मे लगाया है। साथ ही रामलाल ठाकुर ने लोगों से चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने और अपना आशीर्वाद उन्हें देने की अपील की।  

रामलाल ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर जिला को एक बार फिर से सुनहरा मौका मिला है कि उनकी आवाज संसद तक पहुंचे। इसके लिए बिलासपुर को इस समय एकजुट होने की आवश्यकता है। उनकी सोच हमेशा सर्वांगीण विकास की रही है और जब-जब भी उन्हें मौका मिला है वे जनता के लिए ख़रे उतरे है।