‘सरहदों पर लड़ाई का माहौल, सांसद अनुराग ठाकुर को दिख रहा मनोरंजन’

<p>भारत ने जब से PoK में आतंकियों को निशाना बनाया है तब से देश में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सरहदों पर आए दिन सेना के साथ मुठभेड़ हो रही है। इसी बीच हमारे राजनेता अपने वोट बैंक को चमकाने में लगे हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कल यानी 28 फ़रवरी को होने वाले खेल महाकुंभ में पंजाबी सिंगर शैरी मान को आमंत्रित किया है।</p>

<p>उनके इस आमंत्रण से कांग्रेस ने भी उनको आडे़ हाथों लेने से नहीं चूकी। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने सांसद अनुराग ठाकुर के इस कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश में माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। तो ऐसे में सांसद अनुराग ठाकुर मनोरंजन पर ध्यान दे रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के सारे बॉर्डर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है और तो सांसद अपने लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।</p>

<p>देश-प्रदेश की जनता आए दिन आ रही ख़बरों से आहत हो रही है और सांसद पंजाबी गायकों को बुलाकर रंगमंच सजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी की दोगली नीति भी स्पष्ट होती है कि एक तरफ तो वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने की बात करते हैं और दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायकों को बुलाकर खेल आयोजनों का शुभारंभ किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago