Follow Us:

टिकट छोड़ने वालों को कांग्रेस दे रही तोहफे, बलदेव बने कमेटी के सचिव

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने टिकट दावेदारी ठोकने के बाद चुनाव ना लड़ने वालों को तोहफे देना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बलदेव ठाकुर को कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

बलदेव ठाकुर इससे पहले शिमला के साथ लगती भौंट पंचायत के प्रधान और जिला शिमला ग्रामीण के उपाध्यक्ष तथा एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। बलदेव ठाकुर कांग्रेस के एक ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इस बार बलदेव कसुम्पटी से टिकट की दौड़ में थे लेकिन सुक्खू के समझाने के बाद चुनाव लड़ने से हट गए थे।