Follow Us:

शांता की पत्नी के निधन पर वीरभद्र सिंह और पत्नी ने दुख प्रकट किया

डेस्क |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। वरिष्ठ नेताओं नेदिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। वीरभद्र सिंह ने शांता कुमार को अपनी सांत्वना देते हुए कहा है कि इस अपूर्णीय क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने उन्हें इस क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना परमात्मा से की है।