Follow Us:

भाजपा ने दृष्टि पत्र कांग्रेस का कॉपी किया है, प्रचार के आखिरी में गरजे कांग्रेस के दिग्गज

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही दलों के बड़े-बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरे। कांग्रेस के पूर्व अध्य्क्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू और पूर्व मंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दोनों ही नेताओ का कहना है कि भाजपा आरोप तो लगा रही लेकिन वो कितने सत्य है यह सब जानते हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के दृष्टि पत्र की ही कॉपी पेस्ट कर के दे दिया है। भाजपा को नकलची न कहा जाए तो क्या कहा जाए। भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार है क्यों नहीं जांच करवाई की जाती हैं। डबल इंजन को लेकर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज फेल हो चुकी हैं।

वहीं, पूर्व मंत्री ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने मन बना लिया है कि धर्मशाला की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। उनके विजन डॉक्यूमेंट से ऐसा लगता है कि इनके पास आज कोई दृष्टि ही नहीं रही है। भाजपा आरोप लगाती है लेकिन जांच क्यों नहीं करवाती है।