उन्नाव रेप मामले पर महिलाओं में गुस्सा, मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जताया विरोध

<p>उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद पूरे देश की महिलाओं में काफी गुस्सा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी विधायक को पद से बर्खास्त करने की मांग की।</p>

<p>प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बेटियों और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही। उन्नाव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना बेहद शर्मनाक है। सभी महिलाओं को इस घटना के खिलाफ़ विरोध करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में हर रोज बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।</p>

<p>उन्नाव रेप पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की जा रही है और उत्तर प्रदेश की सरकार सोई हुई है। इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा देने के लिए कितनी संजीदा है। जैनब चंदेल ने कहा कि महिला कांग्रेस देश मे बेटियों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं का विरोध करती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago