Follow Us:

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस फिर निकालेगी ‘पथ यात्रा’

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस एक बार फिर पथ यात्रा निकालने जा रही है। इस बार शुरू होने वाली ये पथयात्रा 4 चरणों में होगी, जिसमें कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर कई मुद्दों में चर्चा करेगी। इसी कड़ी में गुरुवार को शिमला में कांग्रेस ने एक बैठक भी की, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस बार में चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस चीफ सुक्खू ने कहा कि जो राष्ट्रीय मुद्दे होंगे वही प्रदेश के मुद्दे होंगे। बीजेपी के चारों सासदों से सवाल किया जाएगा कि 5 सालों में उनका प्रदेश में क्या योगदान रहा…??

सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने पिछले एक साल से प्रदेश की स्थिति बेहद ख़स्ता कर दी है। शक्ति एप और पथ यात्रा के माध्यम से हर गांव में जाकर लोगों से बात की जाएगी। आज की मीटिंग विशेष तौर पर प्रदेश में सीमेंट उद्योग से जुड़े मुद्दे और रणनीति तैयार करने पर रही।

वहीं, बैठक से पहले कांग्रेस ने वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की। साथ ही कांग्रेस ने सभी कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम से शुरू और ख़त्म करने का निर्णय लिया। याद रहे कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगने पर खूब बवाल चल रहा है।

चुनावों में टिकट के सवाल पर बोले सुक्खू

लोकसभा चुनावों में टिकट के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर सर्वे कर रही है। जो जहां भी मजबूत जनाधार वाला नेता होगा, उसी पर कांग्रेस पार्टी दांव खेलेगी। अभी तक कांग्रेस चारों क्षेत्रों में अधिवेशन कर चुकी है और पार्टी को वहां से भी काफी फीडबैक मिला है।