<p>हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। कांग्रेस किसी भी हाल में हिमाचल फ़तह करने पर जोर दे रही है। हिमाचल प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस फुल-फॉर्म में है। पार्टी हर वो जतन कर रही है जिसके जरिये मिशन 2019 हासिल किया जा सके।</p>
<p>इसी कड़ी में पार्टी की कोशिश है कि पार्टी से बगावत करने वाले जिन पुराने कांग्रेसियों को बाहर किया गया, उन्हें एक बार फ़िर से मौक़ा दिया जाए। इसके लिए गुरकिरत सिंह की अगुवाई में पार्टी के 3 वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनी है। इस कमेटी में विद्या स्टोक्स, जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर हैं।</p>
<p>बताया जा रहा है कि कमेटी अगले एक हफ़्ते में एक बैठक करने वाली है। इस बैठक से पहले जो लोग पार्टी से निष्कासित हैं, वो अग़र पार्टी में दोबारा शामिल होना चाहते हैं तो कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोग इस कमेटी के अलावा पार्टी की अनुशासनात्मक समिति से भी बात कर सकते हैं।</p>
<p>इस कमेटी का सीधा सा मक़सद है कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है। अग़र उन्हें लगता है कि उनके साथ ग़लत हुआ और वे लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था रख़ते हैं तो उनके पास ये मौक़ा है कि लोकसभा चुनावों से पहले वे कांग्रेस पार्टी में श़ामिल हों।</p>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…