इस बार नहीं चलेंगे BJP के जुमले, चुनावों में होगी आरपार की लड़ाई: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप सिंह राठौर ने पहली आम सभा की मीटिंग बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल हुए। हालांकि, यह पहला मौका है जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस की आम सभा की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू थे तो वीरभद्र सिंह कांग्रेस की मीटिंग से थोड़ी दूरी ही बना कर रखते थे।

सोमवार को हुई कांग्रेस की आम सभा में लोकसभा चुनावों को लेकर एजेंडा तैयार किया गया कि किन-किन मुद्दों को लेकर आगामी चुनाव में बीजेपी को घेरना है और प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करना है।

इस दौरान प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि बीजेपी चुनावों के वक्त कुछ न कुछ जुमलेबाजी जरूर करती है। इस तरह की जुमलेबाजी के मद्देनज़र प्रदेश में अब शिलान्यास और उद्घाटन किये जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है और इस बार बीजेपी के जुमले नहीं चलने वाले हैं। मीटिंग में कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुखों और कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई है। वहीं, रजनी पाटिल ने टिकटों को लेकर कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जल्द इसपर फैसला लेगा।

राहुल गांधी के कांगड़ा दौरे पर चर्चा

रजनी पाटिल ने कहा है कि 7 मार्च को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल के कांगडा जिला में रैली होनी है उसको लेकर भी स्थान का चयन करने को लेकर चर्चा होगी। बैठक में कुलदीप सिंह राठौर को अध्यक्ष बनाये जाने पर राहुल गांधी को धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक की शुरुआत पुलवाला में हमले में शिकार हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रख कर हुई।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago