Follow Us:

7वीं बार विधायक चुने गए थे सुजान सिंह पठानिया, 78 की उम्र में ली आख़िरी सांस

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है। 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

सातवीं बार विधायक बने थे

जानकारी के अनुसार, 2017 में उन्होंने जीत दर्ज की थी और सातवीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में सुजान सिंह पठानिया ने भाजपा उम्मीदवार कपिल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह एक स्नातक है और एनएएफआरसी, देहरादून से वानिकी में प्रशिक्षित है।

सुजान सिंह पठानिया 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे