Follow Us:

मंडी में आश्रय शर्मा के लिए प्रभारी रजनी पाटिल ने मांगे वोट

पी. चंद |

चुनाव प्रचार में जुटीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल रविवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत प्रचार करने पहुंची। किन्नौर के रिकोंगपिओ और स्पीति के काजा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाक़ात की और आगामी चुनावों के बारे में चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही पाटिल ने 19 मई को होने वाले चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया।