‘इन्वेस्टर्स लाने की बात कहकर अपने उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचा रहे CM’

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि मुख्यमंत्री निवेशकों को लाने के चक्कर में उन लोगों को फ़ायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने चुनावी बेला में उनकी मदद की है। गुजरात में जयराम ठाकुर निवेशकों को बुलाने प्रधानमंत्री के दबाव से गए थे। अग़र ऐसा नहीं है तो निवेशकों को खुद हिमाचल आना चाहिए था। अग़र ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री ने जो MoU साइन किए हैं उनको लेकर श्वेत पत्र जारी किये जाएं।

राठ़ौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं सहन करेगी। सरकार को औद्योगिक पैकेज को बढ़ाने की मांग करनी चाहिए, न की अपने लोगों को फायदा देना चाहिए। सरकार बनने के बाद पिछले एक साल में सबसे ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। जैसी है नए राज्यपाल शिमला आएंगे कांग्रेस पार्टी कानून व्यवस्था पर उनके मिलेगी।

अध्य़क्ष ने कहा कि मॉनसून के चलते सड़कों की हालत ख़स्ता है। बागवानों को अपनी फ़सल को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सरकार ने मात्र 50 पैसे सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार कम से कम 10 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाए। बागवानों से ज़बरन फसल बीमा के नाम पर वसूली की जा रही है। इन सब कामों पर जयराम सरकार पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है।

जयराम सरकार कर रही खिलवाड़

पीसीसी चीफ़ ने कहा कि डॉ. परमार का हिमाचल को बनाने में अहम रोल रहा है, जबकि संघ के लोग हिमाचल को बनाने के पक्षधर नहीं थे। इसलिए संघ के नेताओं ने 'स्टेट हुड को मारो ठुड' का नारा दिया था। डॉ. परमार की हिमाचल को 118 जैसी बड़ी देन है। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री 118 के सरलीकरण की बात करते हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार जयन्ती उनके पैतृक गांव बागथन में मनाएंगे। जिसमें सिरमौर के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

5 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

6 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

6 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

6 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

7 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

15 hours ago