<p>केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हो रही है। देश की जीडीपी 4.5 पर पहुंच गई है जो कि यूपीए के दौरान 8 फ़ीसदी थी। देश को आर्थिक मंदी की तरफ़ धकेल दिया गया है। महंगाई आसमान छू रही है। प्याज़ कीमतें 100 रूपये तक पहुंच गई है जो लोगों को रुला रही है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हैदराबाद में दूसरे निर्भया कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है। ये बात कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कही।</p>
<p>उन्होंने बताया कि केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस भारत बचाओ अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत दिल्ली में 14 दिसंबर को महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली की तैयारियों को लेकर 5 और 6 दिसंबर शिमला में बैठक की जाएगी। हिमाचल से एक हज़ार कार्यकर्ता दिल्ली महारैली के लिए जा रहे है।</p>
<p>राठौर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में 58 करोड़ की स्कूली वर्दियां और बैग घटिया स्तर के खरीदे गए इसमें महा घोटाला है। सरकार इसकी जांच करे। भाजपा में पत्र बम जैसी अंतर्कलह चल रही है। आईजीएमसी में दो-दो प्रधानाचार्य बैठे हुए है। सरकार का शासन प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी।</p>
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…
Sharad Purnima Vrat 2024: हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…
Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…
मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…