प्रदेश की खुफिया एजेंसियां भी हुई फेल, जागो जयराम सरकार जागो: सुक्खू

<p>कसौली गोलीकांड में पुलिस प्रशासन की ढील का मुद्दा सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस इस मुद्दे को अभी से राजनीतिक आग में भुनाने में जुट गई है। जिस तरह बीजेपी ने गुड़िया केस और कर्ज के मुद्दे को विधानसभा चुनावों में खूब राजनीतिक रंग दिया, उसी की तर्ज पर अब कांग्रेस भी कानून व्यवस्था की ढील के मुद्दा को लेकर अटैकिंग मोड पर चल रही है।</p>

<p>इसी कड़ी में रविवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निशाना साधा है। सु्क्खू ने कहा कि कसौली गोलीकांड में पुलिस प्रशासन ही नहीं, प्रदेश की खुफिया एंजेसियां भी फ़ेल साबित हुई हैं। गोली चलाने के बाद आरोपी विजय काफी समय तक घर के आस-पास रहा, लेकिन एजेंसियों को इसकी ख़बर तक नहीं लगी। पुलिस की नाकाबंदी भी नाकाम रही, जिसके चलते आरोपी वृंदावन तक पहुंचने में कामयाब रहा।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ होने से आरोपी ग़िरफ्त में आया। वरना हिमाचल पुलिस इस मामले में अंधेरे में तीर चलाती रहती। जयराम सरकार की नींद से उठकर पुलिस प्रशासन के पेंच कसने की जरूरत है। एसपी और डीएसपी को हटाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती। साथ ही सुक्खू ने बाकी लोगों पर कार्रवाई करने को कहा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago