<p>हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बड़ी हार के बाद अब पार्टी में हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ईवीएम में छेड़खानी की बात कही है। रजनी पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक नगर पंचायतो के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला है और वंहा पर चुनाव बैलेट पेपर से हुए लेकिन लोकसभा के चुनावों में ईवीएम से चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की वंहा से हार हुई है। ऐसी स्थिति में ईवीएम पर सवाल उठाना लाजमी है।</p>
<p>कांग्रेस देश में ईवीएम की बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग करती है। कांग्रेस पार्टी हार के कारणों पर मंथन कर रही है और अगर जरुरत पड़ेगी तो संगठन में जरुरी बदलाव भी किये जायेंगे। कार्यकर्ताओ से चर्चा करने के बाद बूथ स्तर से लेकर बदलाव किये जायेंगे। वहीं, मीटिंग में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी बैलेट पेपर पर चुनाव होने को सबसे ईमानदार तरीका बताया है और ईवीएम को मेनुप्लेट करने की बात कही।</p>
<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/sXZAoUrhxsA” width=”640″></iframe></p>
<p>वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया है। चुनाव आयोग ने भाजपा का एजेंट बनकर उसे जीतने का काम किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मीटिंग में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी और जो भी सुझाव आयेंगे उस पर चर्चा करने के बाद संगठन में बदलाव किये जायेगे।</p>
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…