Follow Us:

पद से मुक्त कर दिए गए युवा नेताओं की किया बहाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जानकारी

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने पद से मुक्त कर दिए नेताओं का बहाल  कर दिया है।  अध्यक्ष नेगी निगम भण्ड़ारी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमरप्रीत सिंह लाली व राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश दामन बाजवा ने प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अलोब चैहान, कांता दिवान व प्रीति और चिन्तपुर्णी विधानसभा  क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शमशेर अलि जिन्हें गत दिनों प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेने के कारण पदमुक्त किया था को आज बहाल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रति इन सब की निष्ठापूर्ण सेवाओं को देखते हुए पद पर बहाल किया गया हैं।