Follow Us:

सुजानपुर में कांग्रेस को झटका, दर्जनों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी यहां पंचायत के लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में इन लोगों ने बीजेपी का दामन थामा और धूमल ने इन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इन लोगों का कहना है कि ये लोग कांग्रेस की झूठ की राजनीति से तंग आ चुके हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस ने रखी जिसके चलते उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। शामिल होने वाले लोगों में सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, विजय कुमार, ओम प्रकाश, बच्चन सिंह, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, पवना देवी, वंदना देवी, नीलम कुमारी, वीना कुमारी, अनीता देवी, रत्नी देवी, मिलापा देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, भोलां देवी, नीतू देवी के नाम शामिल हैं।