<p>महंगाई दिवस के बाद अब कांग्रेस किराया बढ़ोतरी पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाली है। आगामी 8 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश भर में 'कमरतोड़ किराया वृद्धि दिवस' मनाने जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश भर में किराया बढ़ोतरी पर सरकार को खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।</p>
<p>जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि किराया बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होने के बाद जनता त्रस्त है। न्यूनतम किराया डबल कर दिया गया है और लंब रूट पर सफर करने वाली यात्रियों को और भी अधिक मार पड़ रही है। सरकार ने ये फैसला निजी बस ऑपरेटरों के दबाव में आकर लिया है, जबकि पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम करने का ऑपशन सरकार के पास था।</p>
<p>प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। चूंकि, महंगाई की मार के चलते आम आदमी का जीना पहले ही दूभर हो चुका है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…