Follow Us:

राहुल की रैली के लिए सज़ा सोलन, एक दिन पहले तैनात हुई पुलिस

रिक्की योगेश |

सोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 17 मई को होने वाली रैली के लिए सुरक्षा की दृष्टि से एक दिन पहले ही पुलिस को तैनात कर दिया गया है। आसपास के सभी सड़कों को भी खाली करवा दिया गया है। एसपीजी के साथ सोलन पुलिस ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है। सुरक्षा के लिए हिमाचल के अलावा आसपास के राज्यों से भी पुलिस की तैनाती रैली को लेकर की गई है।

वहीं रैली कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी रैली स्थल का दौरा किया और रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस रैली को सफल बनाने के लिए सोलन कांग्रेस कार्यकर्ता दिन रात डटे हुए हैं। रैली स्थल पर कांग्रेसी कार्यकर्ता देर रात तक मंच को सजाते और अन्य कार्य करते दिखाई दिए। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न हिस्सों में भी कांग्रेस के झंडे ही झंडी दिखाई दे रहे हैं।