Follow Us:

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए हाईकमान को भेजे 10 नाम

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के चयन का अंतिम फैंसला केंद्रीय आला कमान पर छोड़ दिया है। समिति ने आज एक लाईन का प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय आलाकमान को इन चुनावों में पार्टी के सभी टिकटार्थियों के नाम इस आशय के साथ भेज दिये कि जो भी निर्णय आलाकमान का होगा, वह प्रदेश कांग्रेस स्वीकार करेगी।

पच्छाद से गंगू राम मुसाफ़िर के अलावा दो नाम बाबू राम व रतन सिंह कश्यप ने टिकट के लिए अप्लाई किया है। जबकि धर्मशाला से कुल 7 नाम भेजे गए हैं। चूंकि दोनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी टिकट के दावेदार एक से अधिक हैं इसलिए नेताओं ने अंतिम निर्णय के लिये सभी के नामों को केंद्रीय आलाकमान को भेजने का निर्णय लिया।

 बैठक में कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, राजेश धर्माणी, डॉ धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चन्देल, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।