Follow Us:

2022 की जीत के संघर्ष के लिए कांग्रेस तैयार, बीजेपी के मुश्किल से मिलेगा बहुमत: कांग्रेस

जसबीर |

कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्तासीन होने के लिए आगामी संघर्ष के लिए तैयार है। जिस तरह से कांग्रेस संगठन ने पिछले दो सालों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सत्तारुढ़ भाजपा को घुटनों के बल लाया है उसका श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कहे।

उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन में निरन्तर आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पार्टी की पूर्व प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन को सुदृढ करने का काम किया उसके परिणाम दिल्ली में भारत बचावो रैली में सामने आए थे जब हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बलबूते पर दिल्ली पहुंचा था। वर्तमान पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के कुशल,अनुभवी निर्देशन में पार्टी एकजुट हुई है। शुक्ला के कुशल प्रबंधन की प्रतिभा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है और कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़ने हेतु सक्रीय हो चुका है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस निसन्देह 2022 के विधानसभा चुनावों में सरकार बनाएगी और भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो जाएगा। संघर्ष के आगामी डेढ़ साल चुनौतीपूर्ण हैं अतः सभी कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करके आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के काफिले को रोकना अब भाजपा सरकार के बस में नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति जनता में भारी रोष व्याप्त है। जनता भाजपा सरकार को अब तक के इतिहास की सबसे निकम्मी,अदूरदर्शी, अनुभवहीन सरकार के रूप में  मानने लगी है।