Follow Us:

सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कर रही संघर्ष: प्रवक्ता

डेस्क |

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयानों पर पलटवार किया। प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा के अंदर पनप चुके असंतोष की वजह से नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि अफ़सर समय ग़ुजार रहे हैं जिससे स्पष्ट होता है कि अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमज़ोर है। आज अधिकारी वर्ग तक मुख्यमंत्री के पद से विदाई का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस शासनकाल में घोटाले हुए हैं तो पिछले 6 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है किसी कांग्रेसी को सज़ा क्यों नहीं हुई। अब दुष्प्रचार कर भाजपा कोरोनाकाल में अंजाम दिए गए खुद के शर्मनाक घोटालों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। जबकि कांग्रेस पार्टी सरकार के भ्रष्टाटार और नाकामियों को उजागर कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।

प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी में कोई धड़ा नहीं है। कुलदीप राठौर पार्टी आलाकमान द्वारा बनाए गए अध्यक्ष हैं और तमाम कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता पार्टी आलाकमान था उसके फैसलों का सम्मान करते हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ समस्त कांग्रेसजन पार्टी अध्यक्ष और आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संघर्षरत हैं।