Follow Us:

पठानिया के निधन पर RS बाली ने जताया दुख, ईश्वर से की आत्मा की शांति की कामना

डेस्क |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजान सिंह पठानिया के  निधन पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और AICC के सदस्य रघुबीर सिंह बाली ने शोक व्यक्त किया है। रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि पठानिया जी सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी और जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा। 

शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि हिमाचल प्रदेश  के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया  का आज निधन हो गया है। 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।