हिमाचल में कोविड ई-पास बनाकर पहुंच रहे डोनाल्ड ट्रम्प और अमिताभ बच्चन

<p>हिमाचल में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने कई बंदिशे लगाई है। इनमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को ई-कोविड पास और आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। ई-पोर्टल में पंजीकरण करवा कर ही आप हिमाचल में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन इस ई-पॉर्टल में पंजीकरण में अनोखे मामले सामने आ रहे हैं जिसने सबको चोंका दिया है।</p>

<p>शिमला आने के लिए सरकार के कोविड पंजीकरण आईटी पोर्टल में दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प और अमिताभ बच्चन के नाम से पोर्टल में पंजीकरण करवा लिया है। अब फ़र्ज़ी तरीक़े से पंजीकरण करवा कर ये लोग हिमाचल आ गए या नहीं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इसके अलावा ऐसे और भी नाम हैं जो फ़र्ज़ी नाम से पंजीकृत किए गए हैं। इन लोगों ने हिमाचल आने के लिए बड़ी हस्तियों के नाम डाले हैं।</p>

<p>डीसी शिमला आदित्य नेगी से इस बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया आईटी विभाग देख रहा है। आईटी विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया को अभी ऑटो मोड में रखा है यानी कि यदि कोई बाहरी राज्यों से आने के लिए&nbsp; सिर्फ़ अपने कागज़ात पोर्टल पर डाउन लोड&nbsp; कर रहा है तो पोर्टल उसे अपने आप ले रहा है। क्योंकि इसमें अभी अप्रूबल नहीं दी जा रही है। जो भी व्यक्ति अपने डॉक्यूमेंट लोड कर देगा उसको अपने आप अनुमति मिल रही है। आगे से अनुमति का प्रावधान रखने की जरूरत है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8919).jpeg” style=”height:779px; width:850px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

19 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

23 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

32 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

4 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

7 hours ago