न्यू पेंशन स्कीम लागू करने पर ढील दे रही सरकार, विधायक को सौंपा मांग पत्र

<p>न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने सरकार से केंद्र की तर्ज पर कर्मचारी के दिव्यांग और आक्समिक मौत होने की स्थिति में पारिवारिक पेंशन प्रदान किए जाने की मांग की है। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किए जाने की भी पुरजोर वकालत हो रही है। अपनी मांगों को लेकर संघ ने जिला प्रधान लेखराम की अगुवाई में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल को अपना मांगपत्र सौंपा और उनकी समस्याओं का निवारण करने की गुहार लगाई।</p>

<p>एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बनाई गई न्यू पेंशन योजना में बहुत खामिया हैं। हालांकि केंद्र सरकार के साथ ही देश के कई राज्यों ने कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर इन खामियों को मानते हुए केंद्र कर्मचारियों के दिव्यांग और निधन होने पर उनके स्वजनों के लिए पारिवारिक पेंशन प्रदान कर दी है। लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने सरकार से संबंध में जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है।</p>

<p>अधिसूचना जारी होने पर कर्मचारी की मृत्यु या दिव्यांग होने की स्थिति में उनके परिवार को सीसीएस रूल 1972 के मुताबिक पुरानी पेंशन लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ आमरण अनशन जैसा निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago