Follow Us:

अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने पर धूमल ने जताई खुशी, मोदी-शाह का किया धन्यवाद

जसबीर |

अनुराग ठाकुर को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पीएम नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री में प्रेम कुमार धूमल ने अनुराग सिंह ठाकुर को दी बधाई। अनुराग ठाकुर के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को  मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।

वहीं अनुराग सिंह ठाकुर के पिता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पीएम मोदी ने 2024 के चुनावों के लिए युवा बिग्रेड तैयार की है जिसके परिणाम आगामी दिनों में देखने को मिलेंगे।