Follow Us:

वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर, हॉली लॉज में रखा गया पार्थिव शरीर

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई की तड़के सुबह निधन हो गया। IGMC में उपचाराधीन वीरभद्र सिंह ने 3 बजकर 40 मिनट पर आख़िरी सांस ली। काफी लंबे समय से वीरभद्र सिंह बीमार चल रहे थे और गुरुवार को उनका निधन हो गया। IGMC के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इसकी पुष्टि की है।

उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर चल रही है। निधन के बाद पार्थिव शरीर को फिलहाल निजी स्थान हॉलीलॉज में रखा गया है जहां लोगों के साथ-साथ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय या फ़िर रिज मैदान में रखा जा सकता है। शनिवार को दाह संस्कार करने की ख़बर है। इसके साथ ही 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और कई सरकार कार्यालय भी 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। 

वहीं, वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये एक युग का अंत है। उनके चले जाने से पार्टी को नहीं हमें निजी तौर पर भी नुकसान है क्योंकि उनके साथ पारिवारिक संबंध थे।