पूरे देश नहीं सिर्फ 2 राज्यों के किसान कर रहे आंदोलन, बिचौलियों के बहकावे में आए: शांता

किसान के भारत बंद पर वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रतिक्रिया दी। शांता कुमार ने कहा पूरे देश में सिर्फ 2 राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। देश के दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में आदोंलन नाममात्र भी नहीं था। कहीं कहीं तो विपक्षी दिल केवल रस्म ही निभा रहे हैं।

शांता ने कहा कि देश के लगभग सभी कृषि वैज्ञानिकों, विद्वानों और प्रबुध लेखकों ने नये कृशि कानूनों का समर्थन किया है। मीडिया भी अपने सम्पादकीय में इसका समर्थन कर रहा है। समय समय पर कृषि सुधारों की मांग की जाती रही थी। शरद पवार से लेकर कपिल सिब्बल तक ने समर्थन किया है। नेता मुकर सकते हैं लेकिन उनके विडियो में कहे शब्द नहीं मुकर रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है कि देश की राजनीति देश के लिये नहीं केवल राजनैतिक स्वार्थ के लिये काम करती है। इसीलिये नेताओं की बोलियां बदल जाती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की  बात तो यह है कि जिन बिचौलियों के चुंगल से सरकार किसानों को निकालना चाहती है, उन्हीं के बहकावे में आकर दो प्रदेशों में आन्दोलन हो रहा है। मुख्य रूप से दो प्रदेशों के करोड़ों रूपये कमाने वाले और किसानों का शोषण करने वाले बिचौलिये और निराष और हताष विपक्ष इस आन्दोलन को चला रहे हैं। देश के ये निहित स्वार्थ अपने स्वार्थ के लिये हर अच्छे कदम का विरोध करते रहे हैं। नागरिकता कानून पर शाहीनबाग का एक ताजा उराहरण है।

यदि नये कानून किसानों के लिए इतने घातक हैं तो पूरे देश के सभी प्रदेशों में आन्दोलन क्यों नहीं हो रहा है। आन्दोलन केवल उन्हीं प्रदेशों में हो रहा है जहां बिचौलिये और आढ़तिये करोड़ों रूपयों की कमाई करते थे। देश की जनता और किसान इस स्थिति को समझे और किसान के लिये नये कानून के रूप में इस सुनहरे मौके का लाभ उठाये।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago