Follow Us:

6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार, हज़ारों ने नम आंखों से दी विदाई

पी. चंद |

हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को बीते शुक्रवार को पैतृक राजमहल पदम पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। सुबह विक्रमादित्य सिंह का रामपुर बुशहर रियासत के 123वें राजा के रूप में राजतिलक किया गया। उसके बाद 12 मुखी बमाण एक प्रकार के रथ में उनको शमशान घाट तक ले जाया गया, जहां उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह को मुखाग्नि दी।

इस मौके पर मुख्य जय राम ठाकुर, पंजाब के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी परनीत कौर, विजेन्द्र सिंह शिक्षा मंत्री पंजाब, छतीसगड़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल, कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद आनंद शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। दो बार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीते वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री का IGMC में निधन हो गया था। तीन दिन के राजकीय शोक के बीच आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।