Follow Us:

कांग्रेस एक बार फिर बनाएगी नगर निगम, 2022 में कांग्रेस की जीत पक्की है: सुक्खू 

मृत्युंजय पुरी |

नगर निगम चुनावों को लेकर दोनों ही पार्टियां अपना पूरा जोर लगाती नजर आ रही हैं। आज धर्मशाला में नगर निगम कांग्रेस के ओवजर्वर और पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि फिर से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ रही है कांग्रेस द्वारा नगर निगम में करवाए गए कामो व सरकार की नाकामी को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है और उन्हें पूरी उमीद है कि एक बार फिर जनता कांग्रेस के सभी उमीदवारों पर भरोसा जताएगी। 

सुक्खू ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में आने वाली है यह तय है। क्योंकि इस सरकार ने कोई भी काम जनता के लिए नहीं किया और भ्रष्टाचार के इलावा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।