पहले से हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास कर रही जयराम सरकार : सुक्खू

<p>पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार को निशाने पर लिया है। सुक्खू ने कहा कि पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को कांग्रेस शासन के समय हुए विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं पर जनता के नकारे हुए नेताओं के नाम लिखे जा रहे हैं। मौजूदा विधायक को नादौन में होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन का निमंत्रण न देना अनुचित है। जयराम सरकार नई परंपरा डाल रही है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि जितने भी उद्घाटन औऱ शिलान्यास पंचायती राज मंत्री ने किए, उन सबके लिए कांग्रेस सरकार के समय और उन्होंने विधायक बनने के बाद राशि स्वीकृत कराई है। विकास में जनसहयोग के कार्यों का उद्घाटन तो उन लोगों से कराना चाहिए, जिन्होंने राशि औऱ जमीन दान दी है। जयराम सरकार नादौन विधानसभा क्षेत्र में नए विकास कार्य कराए, फिर उद्घाटन और शिलान्यास उनके मंत्री करें। पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री को तो उद्घाटन औऱ शिलान्यास फोबिया हो गया है। वह कांग्रेस के विकास कार्यों का भूमि पूजन करने के लिए उतावले रहते हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि बदारन, कलूर, भदरोल, भलूं और नादौन का विकास कांग्रेस की देन है। विजय अग्निहोत्री ने तो विकास में रोड़े अटकाने का काम किया है। उनका नाम लोगों के दिल में लिखा हुआ है, उन्हें शिलान्यास औऱ उद्घाटन पट्टिकाओं पर नाम लिखवाने का शोक नहीं है। उन्होंने जयराम सरकार को सलाह दी कि उन्होंने नादौन में मिनी सचिवालय और अस्पताल के नए भवन का निर्माण भी कराया है, मुख्यमंत्री खुद या अपने मंत्रियों से उनका लोकर्पण भी करवा लें।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता: CM

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम जनता की ताकत ही कांग्रेस की…

1 hour ago

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

4 hours ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

8 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

8 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

8 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

8 hours ago