नीरज भारती को मिली ज़मानत, 50 हज़ार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

<p>पूर्व सीपीएस और कांग्रेस विधायक रहे कांगड़ा ज्वाली के नीरज भारती को कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। भारती की ज़मानत याचिका पर अदालत ने दोपहर 2 बजे सुनवाई की जिसमें 50 हज़ार के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई है।</p>

<p>इससे पहले आज सुबह नीरज भारती की सीजेएम के समक्ष पेश किया गया। सीआईडी ने उनका रिमांड नहीं मांगा। ऐसे में भारती को सीजेएम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भारती को शुक्रवार को ग़िरफ्तार किया गया था। उन्होंने 20 जून को फेसबुक में केन्द्र सरकार पर की गई टिप्पणियों को लेकर नीरज भारती के खिलाफ सीआईडी थाना भराड़ी में एडवोकेट नरेंद्र गुलेरिया ने शिक़ायत दर्ज करवाई थी।</p>

<p>सीआइडी ने धारा 124 ए, 153 ए, 504 औऱ 505 के तहत मामला दर्ज किया। 24 जून से 26 जून तक नीरज भारती से पूछताछ की गई और 26 जून शाम को सीआईडी ने भारती को गिरफ़्तार कर लिया। नीरज भारती पहले भी सोशल मीडिया पर कई टिप्पणीयां कर चुके हैं, जिसके मामले अभी उन पर चल रहे है। लेकिन इस बार भारती पर देशद्रोह का संगीन आरोप लगा था।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago