Follow Us:

धर्मशाला में बोले मनकोटिया- पी चिदंबरम जेल में हैं तो वीरभद्र क्यों नहीं…??

मनोज धीमान |

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की हवा ने नेताओं को फ़िर से जगा दिया। पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे विजय सिंह मनकोटिया ने एक बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा प्रहार किया। धर्मशाला में मनकोटिया ने कहा कि आज पी चिदंबरम जेल में हैं तो वीरभद्र क्यों नहीं…।। प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने सिर्फ स्टेट हेलिकॉप्टर पर मौज उड़ाई है।

खुलासा करते हुए मनकोटिया ने कहा कि 1 साल में वीरभद्र सिंह ने 13 करोड़ 43 लाख 94 हज़ार का खर्च किया है जो 5 सालों में 1 अरब 11 करोड़ 74 के करीब रहा। ये 2013 का आंकड़ा है जो वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री ही खर्च कर दिया। 111 करोड़ की राशि तो केवल उन्होंने अपने हेलिकॉप्टर के लिए ही खर्च की है।

जयराम सरकार पर किया प्रहार

मनकोटिया ने भत्ते बढ़ोतरी पर जयराम सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री औऱ उनके नेता अपनी आमदनी के बजाय देश की आमदनी बढ़ाने पर जोर दें। कब तक केंद्र सरकार के भरोसे काम चलता रहेगा। आज के दौर में सरकार की आमदनी का जरिया शराब तक की सीमित रह गया है। मुख्यमंत्री अपने खर्चों को भी कंट्रोल करें औऱ इन्वेस्टर मीट से पहले श्वेत पत्र जारी करें…।।।