3 बार के ऊना जिला से विधायक रहे कश्मीरी लाल जोशी आज अपने पैतृक गांव कुंगड़त स्थित मोक्ष धाम में पंचतत्व में विलीन हुए। वीरवार को तबीयत बिगड़ने के चलते कश्मीरी लाल जोशी को उपचार के लिए प्रदेश के बाहर बड़े स्वास्थ्य संस्थान ले जाया जा रहा था जहां उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस की गार्ड ने सलामी देकर कश्मीरी लाल जोशी को अंतिम विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ हुए इस अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से एसडीएम हरौली भी मौके पर मौजूद रहे।
दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन और अंत्येष्टि के लिए विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोग भी उमड़े रहे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व में तीन बार सदस्य रहे हैं। 86 वर्षीय वयोवृद्ध नेता कश्मीरी लाल जोशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कश्मीरी लाल जोशी कुछ वर्षों से राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहे और भगवा चोला पहनकर प्रभु भक्ति में लीन रहे। कश्मीरी लाल जोशी का भरा-पूरा परिवार है जिसमें पत्नी, दो बेटे, एक बेटी हैं।
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…
Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…
शिमला। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…
मुख्य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…