Follow Us:

LIVE होगा मुख्यमंत्री का बजट भाषण, ई-विधान एप्लिकेशन की शुरुआत

पी. चंद |

हिमाचल ई-विधान को देश भर में सराहा जा रहा है। हिमाचल के ई-विधान को देश भर की विधानसभाओं में शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। इसी बीच मंगलवार ई-विधान एप्लिकेशन के ब्राउस़र का विमोचन किया, जिसके तहत अब मुख्यमंत्री का बजट भाषण भी ऑनलाइन रिले हो सकेगा। इसके माध्यम से सभी वेब पोर्टल भी लाइव कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल और संसदीय कार्य मंत्री की मौजूदगी में इस एप्लिकेशन का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि ये छोटे से हिमाचल प्रदेश के गौरव की बात है कि ई-विधान को देश भर में अपनाया जा रहा है। इसको और आगे बढ़ाया जा रहा है।