Follow Us:

‘स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार, मरीज़ ज्यादा गंभीर नहीं’

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक्टिव केस 8 हजार से पार हो गए हैं जिससे प्रदेश की चिंता बढ़ गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उन्हें कोई गम्भीर समस्या नहीं है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग यह दावा कर रहा है कि तीसरी लहर से निपटने के लिए इंतजाम पूरे हैं। मरीजों को होम आइसोलेशन में ही सारा उपचार देने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि वर्तमान में 41 ऑक्सीजन प्लांट और हजार वेंटिलेटर है जो कोविड की गम्भीर परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त है। मुख्यमंत्री हर रोज स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एकदम से कोविड में इजाफा हुआ है और एक्टिव मामले 8 हजार का आंकड़ा छू गए हैं लेकिन इसमे राहत की बात है कि कोई भी मरीज गम्भीर नहीं है और होम आइसोलेशन में ही इलाज किया जा रहा है।

15 से 18 साल के लिए वैक्सीनेशन अभियान के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 52 हजार को प्राप्त कर लिया है। प्रदेश में साढ़े 4 लाख को वैक्सीनेशन होना है। मौसम से इसमें बाधा पहुंची। 6-7 दिनों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।