Follow Us:

कांगड़ा की राजनीति, जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दोनों ही पार्टियां कर रही दावा

मृत्युंजय पुरी |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा प्रवास पर हैं। हाल ही में हुए चुनावों के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की सियासत कांगड़ा में जोरो पर हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है और कांगड़ा जिला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा अपना बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।

मौजूदा वक़्त में भाजपा के पास पूरा बहुमत नहीं है और ना ही कांग्रेस के पास। ऐसे में आजाद जिला परिषदों की तरफ ही सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। सम्भावना ये भी लगाई जा रही है कि आज मुख्यमंत्री भाजपा के जिला परिषद और आजाद जिला परिषदों के साथ बैठक कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत लगा रही है ओर दावा कर रही है अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उनका बनेगा। ऐसे में कांग्रेस के सभी विरिष्ठ नेता लगातार बैठके कर रहे हैं और आजाद जिला परिषदों को अपनी ओर लाने के प्रयास में जुटे हैं।

अब देखना यह होगा कि आजाद भाजपा या कांग्रेस किसका दामन पकड़ते हैं। फिलहाल सीएम का आज के दौरे का भी सिर्फ एक ही मकसद माना जा रहा है जिला परिषद अध्यक्ष औऱ उपाध्यक्ष का चयन। अब सबसे बड़ी बात यह भी है कि दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में क्रोस वोटिंग का भी खतरा है उसे कैसे बचाया जाए यह भी एक बड़ी चुनौति दोनों ही पार्टियों को है।