प्रदेश किसान कांग्रेस ने की कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां

<p>प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। एआईसीसी किसान कांग्रेस विभाग के चेयरमैन ने नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन विशाल चंबियाल ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल किए।</p>

<p>6 वाइस चैयरमैन चन्द्रकेश शर्मा, जगदीश सिंह रैडी, संजय भारद्वाज, राजिन्द्र खोलटा, तापिन्दर सैणी, अनिता वर्मा की घोषणा की गई है। 11 प्रदेश संयोजक राजिन्द्र ड़ालटा, सुशांत ठाकुर, जय प्रकाश वालिया, राकेश शर्मा, विवेक कटोच, राजिन्द्र पाल ठाकुर, असगर अली, बलदेव राज शर्मा, बलबीर सिंह सैणी, राजिन्द्र वर्मा, चौधरी धर्म चन्द और 8 प्रदेश सह संयोजक के संजीव ठाकुर, बलजीत सिंह सन्धु, शमशेर सिंह, सुरेश कुमार ठाकुर, डीपी कलाऊ, उमेश सुमन धारू, मोहन लाल सैनी, श्याम लाल शर्मा और जिला अध्यक्षों की सूची में नूरपुर से सुनील कुमार, कांगड़ा से मदन चौधरी, देहरा से विनय कुमार, पालमपुर से कश्मीर सिंह राणा, कुल्लू से नवनीत सूद, सिरमौर से मनोज ठाकुर, बिलासपुर से रतन सिंह ठाकुर, हमीरपुर से नरेन्द्र सन्धू, किन्नौर से प्रताप नेगी, लाहौल स्पीति से अशोक हंस, सुन्दरनगर से भीम सिंह, मण्डी से जोगिंद्र गुलेरिया, सोलन से सुशांत ठाकुर, शिमला से हरिन्द्र सिंह रावत के नाम की घोषणा की गई है।</p>

<p>चंबियाल ने कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान और मांगें पूरी कराने के लिए जिला सम्मेलन किए जाएंगे। हर मंच पर किसानों के उत्थान का मुद्दा उठाएंगे। केंद्र सरकार किसानों को फसल लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी दे और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं ताकि किसान कर्ज के जंजाल से बाहर निकल सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

3 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago