Follow Us:

ऐसा चढ़ा चुनाव का रंग, शादी से पहले वोट डालने पहुंचे दूल्हे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार बनाने के लिए लोग कितने जागरूक हैं , इसका नजारा  पांवटा साहिब में देकने को मिला। जहां बारात ले जाने से पहले एक दूल्हा सेहरा बांधे मतदान करने पहुंचा और वोट डाला।

दूल्हे का कहना है कि  शादी से पहले लोकतंत्र के इस त्यौहार में भागीदारी कर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि शादी से पहले मैं वोट डालकर आया हूं मैं एक भारतीय हूं और मैने अपना कर्तव्य निभाया हौ।  

ऊना के गांव भटोली में शादी से पहले एक दूल्हे ने पहले मतदान किया और बाद में बारात लेकर निकला। अपनी शादी के दिन पहले मतदान कर दूल्हे ने युवाओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया। वहीं, कुल्लू में अपनी शादी से पहले एक दूल्हा मतदान केंद्र पहुंचा और वोट डाला।