Follow Us:

मंडी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, चुनाव को लेकर हर वार्ड में प्रभारी नियुक्त

बीरबल शर्मा |

नवगठित मंडी नगर निगम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने परिधि गृह मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें नगर निगम के हर वार्ड में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम मंडी के चुनावों में भाजपा एक बड़ी जीत दर्ज करेगी और इस कड़ी में प्रदेश सरकार से कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, गोविन्द सिंह ठाकुर और राम लाल मार्कण्डेय जी को विशेष तौर पर इस चुनाव के लिए अहम ज़िम्मेदारी दी गई है। 

अजय राणा ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड एक में शेर सिंह, वार्ड दो में ज्योति कपूर, वार्ड तीन में निहाल चंद शर्मा, वार्ड चार में दिलीप, वार्ड पांच में राजबली, वार्ड 6 में पाल वर्मा, वार्ड सात में हेतराम, वार्ड आठ में भीम सेन, वार्ड नौ में पंकज जमवाल, वार्ड दस में संतोष राज नेगी, वार्ड ग्यारह में बिहारी लाल शर्मा, वार्ड बारह में जवाहर शर्मा, वार्ड तेरह में मुकेश चंदेल, वार्ड चौदह में चेतराम और वार्ड पंद्रह में नरेश चंदेल चुनावी प्रबंधन करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम में महिलाओं से संपर्क करने के लिए प्रियता शर्मा और माचली ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूरे चुनावी अभियान में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इसलिए मीडिया से समन्वय अजय राणा, अमित सूद, रजत ठाकुर, पंकज शर्मा और प्रशांत शर्मा करेगें। सगंठन की दृष्टि से नगर निगम क्षेत्र में जितने पन्ना प्रमुख है उनके साथ संपर्क के लिए जगदीश शर्मा और चंदन पंडित को जिम्मेदारी दी गई।