Follow Us:

कैबिनेट मंत्री किशन कपूर की विदाई, राज्यपाल को इस्तीफ़ा देने पहुंचे

पी. चंद |

जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री किशन कपूर ने अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद किशन कपूर ने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंपा। अब 17 जून के बाद वे सांसद पद की श़पथ लेंगे। याद रहे कि लोकसभा चुनावों में किशन कपूर ने कांगड़ा सीट से बंपर जीत दर्ज की है, जिसके बाद सांसद का ओहदा उनके नाम चढ़ गया है और अब वे प्रदेश के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे रहे हैं।

वहीं, अब जयराम सरकार में भी मंत्री के दो पद खाली हो चुके हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।