Follow Us:

अब गाय से सिर्फ़ पैदा होगी बछड़ी, जल्द हिमाचल में शुरू होगा प्रोजेक्ट

पी. चंद |

शिमला, उत्तराखंड औऱ हरियाणा के बाद हिमाचल प्रदेश में सेक्स शॉर्टिंग सीमेन प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इसके तहत गायों से अब सिर्फ़ बछड़ी ही पैदा होगी। गाय से बछड़ा पैदा नही होगा क्योंकि आधुनिक मशीनों के आ जाने से अब खेतों में जुताई के लिए बैलों की ज़रूरत नहीं रही है। नतीज़तन आज बैल सड़कों पर हैं औऱ आए दिन मौत का कारण बन रहे हैं।

इसको देखते हुए पशुपालन विभाग ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। ये प्रॉजेक्ट 47.17 करोड़ का है और इसकी लैब पालमपुर में लगाए जाने का प्रस्ताव है। ये जानकारी पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार गाय के संरक्षण एवम संबर्धन के प्रति बचनबद्ध है। गाय के लिए दूसरा प्रोजेक्ट 44.15 का भी लाया जा रहा है, जिसका नाम सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस रखा गया है। इसमें गायों की नस्ल सुधारने और उनके संरक्षण पर काम किया जाएगा।