अग्निहोत्री पर गरजे मंत्री वीरेंद्र कंवर, कहा- वे स्वयं माफिया के संरक्षक रहे हैं…

<p>पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नेता प्रतिपक्ष को निशाने पर लिया है। कंवार ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री स्वयं माफिया के संरक्षक हैं। वह माफिया फैलाने के क्या आरोप लगाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच बेहतरीन तालमेल है जिसके परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रत्येक परिस्थिति को संभालने हेतु युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और इसका जीता जागता नमूना कोविड-19 महामारी से निपटने का है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियां आज तक की सबसे श्रेष्ठ है। जब से सरकार बनी है तब से हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। पूरे हिमाचल प्रदेश में हर जिले में और खंड स्तर पर विकास हो रहा है । मुकेश अग्निहोत्री द्वारा बार-बार नाकामी शब्द का प्रयोग करना गलत है। नेता प्रतिपक्ष केवल जनता के अंदर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी राजनीति चमकाने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।</p>

<p>मंत्री ने कहा कि बार-बार नेता प्रतिपक्ष सरकारी अधिकारियों को ताश के पत्तों के साथ तुलना करते हैं। यह अधिकारियों का निरादर है , तबादले तो एक प्रक्रिया का हिस्सा है। यह पहली बार है कि कोई सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आई है और आने वाले समय में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का भी रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष भाजपा की प्रचंड लहर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। जनता का दर्द समझने वाले मुख्यमंत्री है और उनका स्वभाव शालीन है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लिस्ट बनाने की फुर्सत जयराम ठाकुर सरकार के पास नहीं, केवल मुकेश अग्निहोत्री के पास इतना समय है कि वह इस प्रकार की लिस्ट बना सकते हैं। मुकेश अग्निहोत्री आज मुद्दाहीन और नीतिहीन हो चुके हैं। जयराम ठाकुर एक सशक्त नेतृत्व हैं और उनके सफल कामों की चर्चा पूरे देश भर में है। मुख्यमंत्री और उनके सभी अधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं। विपक्षी दल जो सुझाव देने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके कोई भी सुझाव एकमत में नहीं आया, जो आरोप विपक्ष लगा रहा है वह सच्चाई से परे है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago