Follow Us:

हिमाचल विधानसभा में गूंजा कंगना का मामला,उनका ऑफिस तोड़े जाने की निंदा

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश मॉनसून सत्र में भी कंगना के ऑफिस को तोड़ने का मामला गूंजा। देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए महाराष्ट्र में कंगना की ऑफिस तोड़े जाने का मामला उठाया। उन्होंने कंगना के आवास को गिरने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्ष पार्टी कांग्रेस से कहा शिव सेना के साथ उनका गठबंधन है। इसलिए कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र कांग्रेस से उनकी सुरक्षा की बात करे। मुख्यमंत्री ने भी सदन में कहा कि इस घटना की वह निंदा करते है। हिमाचल कंगना की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पार्टी के नेता राम लाल ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मामला कानून के तहत चल रहा है इसलिए हिमाचल विधानसभा में चर्चा की ज़रूरत नहीं है। बावजूद इसके सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह बोलने के लिए खड़े हो गए। इस पर सदन तप गया और विपक्ष ने आपत्ति ज़ाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला शांत करवाया तब जाकर इंद्र सिंह ने कंगना के सुरक्षा की पैरवी की।

इस पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें भी कंगना की सुरक्षा की चिंता है। लेकिन राम लाल ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अविश्वास प्रस्ताव के सम्मान करने की बात कही है।