Follow Us:

पालमपुर निगम में कांग्रेस का बोलबाला, कांग्रेस-11, भाजपा-2, आजाद-2

पी. चंद |

कांगड़ा के पालमपुर नगर निगम में वन साइडेड मुकाबला रहा। कांग्रेस ने यहां 15 वार्डों में से 11 वार्ड अपने नाम कर लिए हैं जबकि बीजेपी के खाते में 2 ही निगम की सीटें आई हैं। इसके साथ ही 2 आजाद प्रत्याशियों ने यहां जीत दर्ज की है। साफ तौर पर कहें तो नई बनी पालमपुर निगम में इस बार कांग्रेस काबिज होगी।

वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के राजकुमार, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के सोनू सूद, वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय प्रत्याशी बिलबाग सिंग 562 वोट से जीते, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के अनीश, वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी , वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के गोपाल नाग, वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी संजय राठ़ौर, वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस की इंदु ने जीत दर्ज की है। वार्ड 9 कांग्रेस की नीशा, वार्ड 10 में कांग्रेस की नीलम, वार्ड 11 में बीजेपी के संतोष, वार्ड 12 में निशा देवी कांग्रेस, वार्ड 13 से कांग्रेस के विनय कपूर, वार्ड 14 से बीजेपी की मोनिका, वार्ज 15 से कांग्रेस की पूनम बाली जीतीं।