फतेहपुर में उपचुनाव की घोषणा से पहले पोस्टर राजनीति, CM के कार्यक्रम वाली जगहों पर लगे पोस्टर

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव  से पहले ही काफी कुछ रोचक देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है पर कुछ ऐसा हुआ है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फतेहपुर विस क्षेत्र के रैहन, राजा का तलाब ,होरी देवी में सीएम जयराम ठाकुर के आगमन से ठीक पहले पूर्व सांसद कृपाल परमार के पोस्टर लगा दिए गए हैं। जिस जगह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 13 मार्च को कार्यक्रम है पोस्टर  उसी जगह पर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों में कृपाल परमार की फोटो के साथ 'फतेहपुर की जनता करे पुकार, अबकी बार चक्की पार चक्की पार' लिखा है। यह पोस्टर रैहन, राजा का तलाब के बाजार, गली, चौराहे पर लगे हुए दिख रहे हैं। कुछ शरारती तत्वों ने रातों-रात पोस्टर चिपका दिए। कोई इन पोस्टरों को विरोधियों की चाल बता रहा है तो कोई इसे शरारती तत्वों का कारनामा बता रहा है । कुछ भी हो लेकिन इन पोस्टरों से राजनीति गर्मा गई है।

उधर, पूर्व सासंद कृपाल परमार का कहना है कि ये कारनामा उनके विरोधियों का हैं। उनका कहना है कि उनको विरोधी नहीं चाहते कि वे इस इलाके में राजनीतिक रूप से सक्रिय हों। इस कारनामें की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। जाहिर है इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सासंद कृपाल परमार को कांग्रेस के  सुजान सिंह पठानिया ने बीते विधानसभा चुनाव में पराजित किया था। अब पठानिया के निधन के बार यहां पर उपचुनाव होना है। हालांकि, परमार का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है पर टिकट के लिए उनकी दावेदारी मजबूत है। इस तरह के पोस्टर लगने से इस इलाकें में चर्चा का बाजार जरूर गर्म है।

ये नारा  चक्की पार वाला कभी नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी खूब चलता था। इसका मतलब ये होता है कि शरारती तत्व, परमार को बाहरी मानते हुए, इस मर्तबा चक्की पार करवाना चाहते हैं। चक्की हिमाचल-पंजाब  को जोड़ने वाला पुल है। यही से होकर हिमाचल के सीमा से पंजाब में प्रवेश किया जाता है। यानी पोस्टरों पर लिखे नारे की मानें तो शरारती तत्व परमार को पठानकोट का रास्ता दिखाना चाहते हैं। पठानकोट पंजाब का शहर है। कुछ लोग परमार को पठानकोट का निवासी मानते हैं। हालांकि,परमार जसूर से लगते कस्बे भलेटा में रहते हैं। यही पर उनकी निवास स्थान है।

याद रहे कि दिवंगत कांग्रेसी नेता सत महाजन नूरपुर से चुनाव लड़ते थे। उनका कारोबार पंजाब के पठानकोट में भी है। इस नाते चुनावों में बीजेपी वाले नारा देते थे, अबकी बार चक्की पार। यही नारा अब बीजेपी के ही पूर्व रास सांसद कृपाल परमार के लिए लगा है।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

10 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

30 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

33 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

42 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago