Follow Us:

सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस नहीं दे पाई अपने प्रत्याशी

पी. चंद |

सोलन जिला परिषद चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा ने कुल 14 ज़िला परिषद सदस्यों के साथ अपना बहुमत सोलन जिला परिषद कार्यालय में हासिल किया। भाजपा की ओर से सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर रमेश ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी जीत दर्ज की। जीत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी सदस्यों के साथ जिला परिषद कार्यालय से लेकर सोलन रेस्ट हाउस तक जीत की जश्न रैली निकाली।

इस उपलक्ष पर हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल सहित बड़े नेता भी दिखाई पड़े। मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने सभी जिला परिषद सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है जिसका परिणाम सबके सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याण नीतियों का भी यह विशेष परिणाम है कि आज बहुत बड़ा जनमत भारतीय जनता को प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन तक नहीं कर पाए। 2022 का चुनाव अब निकट आ रहा है और इन चुनावों से यह बड़ा इशारा है कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पुनः बनने जा रही है।