Follow Us:

सोलन निगम चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाज़ी, कुल 17 में से कांग्रेस-9, भाजपा-7, आज़ाद-1

पी. चंद |

पालमपुर के बाद सोलन नगर निगम में भी कांग्रेस ने फतह हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस ने 1 प्रत्याशी की जीत से बढ़त बनाते हुए भाजपा को मात दी। कांग्रेस प्रत्याशियों ने यहां 9 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा के ख़ाते में 7 सीटें आई हैं। इसके साथ ही 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्जी की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड 1 से आज़ाद मनीष कुमार, वार्ड 2 से सुषमा और 3 से रजनी बीजेपी प्रत्याशी, वार्ड 4 से संगीता कांग्रेस, वार्ड 5 कुलभूषण और 6 से रेखा भाजपा प्रत्याशी, वार्ड 7 से पूजा और 8 से पूनम कांग्रेस प्रत्याशी, वार्ड 9 से शैलिंद्र बीजेपी प्रत्याशी, वार्ड 10 ईशा,11 से अभया और 12 से  ऊषा कांग्रेस प्रत्याशी जीते, वार्ड 13 से मीरा बीजेपी प्रत्याशी, वार्ड 14 से राजीव और 15 से संतोष कांग्रेस प्रत्याशी, वार्ड 16 से सीमा बीजेपी प्रत्याशी और वार्ड 17 से सरदार सिंह कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बहुमत के लिए कांग्रेस के पास 9 सीटें है जिससे निगम कांग्रेस के पाले में जाता दिख रहा है।