Follow Us:

सुजानपुर में गिर रहा कांग्रेस का ग्राफ, 5 दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का हाथ

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। इसका प्रमाण आज विधानसभा के करोट गांव में देखने को मिला, जहां कांग्रेस के क़रीब 5 दर्जन लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनका पार्टी में स्वागत किया और हार पहनाकर उन्हें काम करने की बात कही।

वहीं बीजेपी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में झूठे सब्जबाग दिखाकर उनके वोटों पर तो डाका डाल लिया, लेकिन चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद उनकी सूध लेने वाला कोई नहीं बचा। कुछ लोगों को एक कुर्सी मिल गई है वे अपने आप में ही खुश हैं और उनके गांव का विकास भूल गए हैं। जो सुजानपुरको स्विट्जरलैंड बनाने के बड़े-बड़े वायदे करते थे वे सब हवा हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वास्तव में सत्ता के भूखों और लालची लोगों की पार्टी है। जनता का कांग्रेस से मोह अब खत्म हो चुका है और वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृतव में आस्था जताते हैं। इन्होंने दो बार प्रदेश में मुख्यमंत्री बन कर न केवल इस क्षेत्र को, बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को नयी बुलंदियों पर पहुंचाया था।