Follow Us:

हमीरपुर: कांग्रेस के लोगों ने थामा बीजेपी का दामन, धूमल ने किया स्वागत

जसबीर |

हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपनी पार्टी को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के संतोष कुमार कांग्रेस छोड़ कर भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनको भारतीय जनता पार्टी का पटका पहना कर सम्मानित किया और उनका इस पार्टी में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपका इस पार्टी में स्वागत है। केंद्र और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।